फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा-अर्चना के बाद 1427 जगह हुआ होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में पूजा अर्चना के बाद 1427 जगहों पर होलिका दहन हुआ। सुबह से लेकर शाम तक महिलाओं ने बच्चों संग होलिका स्थल पर पहुंचकर मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना की। शाम के समय प्रदोष काल में 6:36 से रात्रि 8:55 बजे तक होलिका दहन हुआ।
विज्ञापन

रविवार की सुबह छह बजे से ही शहर में हकीकतनगर, घंटाघर स्थित श्री हनुमान मंदिर के बाहर, श्री पाठेश्वर महादेव के समक्ष, रामनगर पठानपुरा, गोविंदनगर, नुमाइश कैंप, बेहट रोड, चिलकाना रोड, बड़तला यादगार, दीनानाथ बाजार, गोविंदनगर, कलेक्ट्रेट तिराहा, हसनपुर तिराहा, शारदानगर सहित महानगर में विभिन्न इलाकों में महिलाओं ने बच्चों के साथ होलिका के समक्ष दीपक और धूप जलाई। फल और मिष्ठान चढ़ाने के अलावा मंत्रोचारण के साथ होलिका की परिक्रमा की कर धागा लपेटा और गुलाल भी अर्पित किया। इसी तरह देवबंद, रामपुर मनिहारान, सरसावा, बेहट, नकुड़, गंगोह, बड़गांव, नागल, छुटमलपुर सहित पूरे जिले में 1427 जगहों पर शाम के समय होलिका दहन हुआ। जलती हुई होली लोगों ने पीली सरसों, काली मिर्च, गूगल बेलगिरी, गिलोए की आहुति भी दी। सोमवार को रंगों होली यानी फाग खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें