फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद पुलिस-प्रशासन ने मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ सख्ती कर दी है। रविवार को चेकिंग अभियान चलाकर 461 चालान काटे गए और 51 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इसके अतिरिक्त होली, शब-ए-बरात और पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने सख्ती बरती है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को 97 मामले कोरोना के सामने आए थे। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने सख्ती कर दी। जिलाधिकारी के निर्देश दिए कि कलक्ट्रेट में किसी को भी बिना मास्क लगाए अंदर न आने दिया जाए। इसके अलावा रविवार को शहर में एसपी सिटी राजेेश कुमार व अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह के नेतृत्व में हसनपुर तिराहा, घंटाघर, दीवानी तिराहे, नकुड़ तिराहे, चिलकाना रोड, बेहट रोड, नवाबगंज चौक, जनकपुरी चौक, देहरादून चौक, नेहरू मार्केट, कोर्ट रोड पर चेकिंग अभियान चलाकर मास्क न लगाने वाले लोगों के चालान काटे। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि 641 चालान काटकर करीब 51 हजार का जुर्माना वसूला। इसके अलावा पुलिस ने त्योहारों और पंचायत चुनाव के मद्देनजर अपराधियों के खिलाफ 24 घंटे में अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई
1431 लोगों को मुचलका पाबंद किया।
अवैध शराब, शस्त्र और मादक पदार्थों के साथ 51 लोगों का चालान किया।
पंचायत चुनाव को लेकर 220 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें