फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीठी रहेगी गरीबों की होली, तीन माह की चीनी मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंत्योदय कार्ड धारकों की होली इस बार मीठी रहेगी। उनको उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से तीन किलो प्रति कार्ड के हिसाब से चीनी दी जाएगी। जनपद के 54,618 अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। इसका वितरण पांच मार्च से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य विभाग अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन महीने की चीनी एक साथ देगा। जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की चीनी मार्च में दिए जाने वाले खाद्यान्न के साथ दिया जाएगा। जनपद में इस समय करीब 54,618 अंत्योदय कार्ड धारक परिवार हैं। जिले में 1244 उचित दर की दुकानों के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को सस्ती दर पर खाद्यान्न का वितरण किया जाता है। जनपद में 5.86 लाख राशन कार्ड धारक हैं। जिनमें करीब 25 लाख से अधिक यूनिट हैं। इनमें से पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को दो किलो प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल प्रति माह दिया जाता है। गेहूं का रेट दो रुपये प्रति किलो और चावल का भाव तीन रुपये प्रति किलो रखा गया है। इसके अलावा अंत्योदय कार्ड पर 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल प्रति कार्ड के हिसाब से वितरित होता है। इस बार अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन किलो चीनी प्रति कार्ड दी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि इस बार पांच मार्च से शुरू होने वाले खाद्यान्न वितरण में अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन किलो चीनी प्रति कार्ड दी जाएगी। इसका रेट 18 रुपये प्रति किलो रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें