फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: होली मिलन कार्यक्रमों की धूम, जमकर उड़ा अबीर और गुलाल

Thu, 13 Mar 2025 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बृहस्पतिवार को महानगर में विभिन्न औद्योगिक संगठनों ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रमों में सभी ने एक दूसरे को गुलाल व टीका लगाया, साथ ही होली के गीतों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन



-होली आपसी भाईचारे और प्रेम का त्योहार : रामजी सुनेजा

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सहारनपुर चैप्टर ने पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन अंबाला रोड स्थित सभागार में किया। चेयरमैन अनूप खन्ना ने कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारे व प्रेम का प्रतीक है। जिसे हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। सभी ने एक दूसरे को मिल-जुलकर पर्व मनाने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, सचिव प्रमोद सड़ाना, मंडलीय अध्यक्ष राजेश सपरा आदि मौजूद रहे।



मानस मंडल ने मनाया होली मिलन कार्यक्रम

मानस मंडल ने होली मिलन समारोह का आयोजन मानव मंदिर में किया। इस दौरान सदस्यों ने मानव मंदिर में निवास कर रहे बुजुर्गों को मिठाई वितरित की। भजन संध्या एवं रासलीला का सभी ने जमकर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर अनिल शर्मा, प्रदीप गिल्होत्रा, हर्ष गुगलानी, सुमन, प्रीति, रेणु लोहिया, रजनी बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने खेली होली

सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने बेहट रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर गुलाल से होली खेली गई। प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल त्यागी का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रांतीय महामंत्री विवेक गुप्ता, मनीष कालरा, पंकज कालरा, कोषाध्यक्ष संदीप सैनी, लोकेश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें