साईं (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के लिए दो मार्च को हुआ था ट्रायल
सहारनपुर।
बड़गांव क्षेत्र के गांव बडूली नया गांव निवासी राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रुपेश कुमार का चयन साईं बरेली के लिए हुआ है। साईं के लिए ट्रायल दो मार्च 2020 को हुआ था।
हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी रुपेश ने बताया कि हॉकी में उनके पहले कोच शारिक हुसैन रहे हैं, इनसे वह डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण लेते थे। इसके बाद उनका चयन हॉकी छात्रावास बरेली के लिए हो गया था। वर्तमान में वह हॉकी छात्रावास बरेली में हॉकी कोच और उप क्रीड़ा अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से प्रशिक्षण पा रहे हैं। 12वीं की पढ़ाई भी वहीं से कर रहे हैं। तीन बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुके हैं। र्साइं के लिए दो मार्च को हुए ट्रायल में उत्तर प्रदेश के 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, इनमें से छह खिलाड़ियों का चयन किया, इनमें रुपेश भी शामिल हैं। रुपेश ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, कोच से मिले सही मार्गदर्शन और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है। रुपेश के पिता अमर पाल किसान हैं, जबकि मां रामो देवी गृहणी हैं। खास बात यह है कि रुपेश का छोटा भाई प्रवेश कुमार राष्ट्रीय स्तर का फुटबाल खिलाड़ी हैं, जो अमृतसर स्थित फुटबाल के हॉस्टल में हैं।