फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर लुटेरा गिरफ्तार, दूसरा आरोपी भागा

Thu, 25 Dec 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली मंडी पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद लूट के मुकदमे में वांछित हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक और लूट के मामले से संबंधित 6,900 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात कोतवाली मंडी पुलिस टीम शकलापुरी रोड पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की जांच कर रही थी। तभी बाइक पर सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर दोनों भागने लगे। पीछा करने के दौरान रजबहे की पुलिया की ओर हड़बड़ी में बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस के नजदीक आते ही बदमाशों ने फायरिंग कर खेतों की ओर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश तैय्यब उर्फ रहमान निवासी अमजद नगर के पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में पकड़ लिया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक तैय्यब थाना बेहट में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित था और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 12 से अधिक दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह कोतवाली मंडी का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें