फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में चोरी, लूट की घटनाओं में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
जीआरपी पुलिस द्वारा लूट और चोरी के आरोप में पकड़ा गया अंकित उर्फ छोटू - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। ट्रेनों में लूट, चोरी और झपटमारी की घटनाओं में शामिल रहे हिस्ट्रीशीटर अंकित उर्फ छोटू को जीआरपी की टीम ने गिरफ्तार किया है। अंकित के खिलाफ गैंगस्टर सहित अन्य मामलों में भी 19 आपराधिक केस दर्ज हैं। उसके पास से एक लेडीज पर्स और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन

जीआरपी के वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार के साथ अन्य सदस्यों की टीम बुधवार को जीआरपी की टीम रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन पर इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका साथी फरार हो गया। अंकित उर्फ छोटू शहर के ही गोविंद नगर का रहने वाला है। अंकित के साथी दीपक निवासी गोविंद नगर की तलाश जारी है। पूछताछ में अंकित ने बताया कि उसने दीपक के साथ मिलकर पिछले साल जुलाई माह में अमृतसर हरिद्वार एक्सप्रेस में एक यात्री का मोबाइल चुराया था। वहीं, रेलवे स्टेशन पर बेगमपुरा एक्सप्रेस में चढ़कर एक महिला यात्री का पर्स भी झपटा था। इसके अलावा एक अन्य स्पेशल ट्रेन में एक बैग, आर्मी का हैंडसेट और कुछ मोबाइल चुराकर उन्हें बेचा था। हैंडसेट दीपक के पास है।
विज्ञापन

जीआरपी के मुताबिक अंकित और उसके साथियों की काफी समय से तलाश थी। बाकी आरोपियों के मिलने पर गिरोह के अन्य सदस्य भी बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें