सहारनपुर। जिले भर में हिंदू नववर्ष नव संवत्सर 2079 का स्वागत किया। इसके तहत कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर पूजा-अर्चना की गई।
नव संवत्सर के अवसर पर मोहल्ला रामनगर पठानपुरा में भाजपा आईटी विभाग के महानगर संयोजक आदित्य भारद्वाज के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजीव गुंबर शामिल हुए। जिन्होंने भगवा ध्वज स्थापित किया। विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश चोजड़ को मां भगवती की मूर्ति भेंट कर कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं। यहां अभिषेक शर्मा, दीपा शर्मा, पारस मेहता, प्रदीप शर्मा, संयम अरोड़ा, राजीव अग्रवाल, अजीत सिंह, राज अरोड़ा, मनमोहन, अश्वनी, राघव शर्मा, विकास सैनी आदि मौजूद रहे।
वहीं, हिंदू जागरण मंच ने रामलीला भवन से भगवा ध्वज लेकर भारत माता की जयकारों के साथ पैदल यात्रा निकाली। यात्रा मोरगंज बाजार, फव्वारा चौक, शहीदगंज, नेहरू मार्केट होते हुए घंटाघर स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। जहां पूजा-अर्चना की गई। प्रांत संपर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सभी क्षेत्रों में भारत के गौरवपूर्ण अतीत का स्मरण कराता है। महानगर अध्यक्ष अनिल अरोड़ा, महंत मदनदास, राजकुमार शर्मा, हर्ष डाबर, राधेश्याम पुंडीर, वीर सिंह चौहान, अजयपाल, मोहित कश्यप, कुलदीप राणा मौजूद रहे। वहीं, हिंदू योद्धा परिवार द्वारा रेलवे स्टेशन के आसपास गरीब और असहाय लोगों को भोजन वितरित किया। संस्थापक चौधरी विश सिंह कांबोज ने सभी को हिंदू नववर्ष और नवरात्र की बधाई दी। इस दौरान आदेश सोनी, शिवा पंडित, राहुल शर्मा, अरुण मिश्रा, पंडित ओमकार, राघव, राहुल आर्य मौजूद रहे।
उधर, संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने एक-दूूसरे को चंदन का तिलकर शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष अरविंद मित्तल ने कहा कि हिंदू नववर्ष नई उमंग और उत्साह लेकर आता है। इस दौरान रामकुमार शर्मा, मनोज जैन, सौरभ मित्तल, बिजेंद्र पाल शर्मा, विनोद भृंग मौजूद रहे। सरस्वती विहार गर्ल्स स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कंचन सेठी ने किया। अध्यापिका दीप्ति गुप्ता और छात्रा वंशिका चावला ने हिंदू नववर्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही हवन यज्ञ किया गया।