फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर की घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर की घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बेहट। राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की गला रेत कर हत्या किए जाने के विरोध में हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसपी देहात व तहसीलदार को सौंपा।
बुधवार को बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता शाकंभरी देवी रोड पर इकट्ठा हुए। यहां से वे बजरंग दल के जिला संयोजक हरीश कौशिक की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए शाकंभरी गेट पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर कन्हैयालाल की निर्मम हत्या कर दी गई। जिसकी वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने हत्यारों को फांसी की सजा एवं पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मनीष योगाचार्य ने कन्हैयालाल के परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाए जाने की मांग की है। इस दौरान पीएसी एवं पुलिस बल मुस्तैद रहा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसपी देहात सूरज राय एवं तहसीलदार प्रकाश सिंह को सौंपा। प्रदर्शनकारियों में जिला सहसंयोजक अनुज सैनी, जिला गौरक्षा प्रमुख विशाल चौहान, जिला सह मीडिया प्रमुख रजत शर्मा, नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता, करण शर्मा, वासु, सुमित रोहिला, राज सिंह, अनमोल सिंह, राजपाल सिंह, अनूप सिंह, दीपक सैनी, विनीत सैनी, आशीष धीमान, अमरीश चौहान, मोहित, आयुष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें