फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: धर्मांतरण का आरोप लगा हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नानौता। गांव ओलरी में एक मकान के अंदर धर्मांतरण को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों ने हंगामा किया। धर्मांतरण की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
बुधवार को ग्रामीणों ने एक युवक और उसके पिता पर अपने घर में लोगों को बुलाकर प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। धर्मांतरण की खबर मिलते ही विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल जिला अध्यक्ष दिग्विजय त्यागी, आकाश चौधरी, अतुल सैनी, राहुल तोमर, आयुष नकुड़ आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा करते हुए घर में चल रहे कार्यक्रम को रुकवाया तथा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष दिग्विजय त्यागी ने आरोप लगाया कि एक घर में काफी संख्या में लोगों को एकत्रित कर प्रलोभन देते हुए धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। उधर, ग्रामीण नीटू ने बताया कि उनके घर पर क्रिसमस दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। किसी भी प्रकार से प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का आरोप गलत है। वहीं, थाना पुलिस ने बताया कि धर्मांतरण का मामला नहीं है। निजी कार्यक्रम था।
विज्ञापन

आयोजकों को भविष्य में अनुमति लेकर कार्यक्रम करने की हिदायत दी गई है।

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें