फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलीपुरा तीतपाल में सरकारी भूमि पर किया अवैध कब्जा हटवाया

विज्ञापन
सरसावा में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने के दौरान तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गांव तेलीपुरा तीतपाल में सरकारी भूमि पर किया अवैध हटवाया
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। ब्लाक सरसावा के गांव तेलीपुरा तीतपाल में लेखपाल ने पुलिस बल की मदद से सरकारी भूमि पर किया अवैध हटवा दिया। इस दौरान कब्जाधारियों ने विरोध का प्रयास किया तो पुलिस उन्हें पकड़ कर थाने ले आई।
बृहस्पतिवार को सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम माजरी कलां के प्रधान ब्रह्म पाल वाल्मीकि ने बताया कि कुछ लोगों ने माजरी कलां के राजस्व गांव तेलीपुरा तीतपाल के राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज खसरा नंबर 26 में स्थित श्मशान घाट बंजर जमीन तथा तालाब के करीब ढाई बीघा रकबे पर काफी समय से अवैध कब्जा किया था। उनकी शिकायत पर प्रशासन ने पूर्व में कई बार कब्जा हटवाया, लेकिन आरोपियों ने पुन: जमीन पर अपना कब्जा कर लिया। प्रधान ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने नकुड़ तहसील के एसडीएम पूरन सिंह राणा को मामले की शिकायत की। इसके बाद एसडीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम पुलिस को साथ लेकर गांव पहुंची तथा जमीन पर किए कब्जे को हटवा कर मेढ़ बनवानी आरंभ की। इस दौरान कब्जाधारियों ने विरोध का प्रयास किया लेकिन पुलिस फोर्स की सख्ती के चलते उनकी एक न चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर अवैध कब्जा हटवाया। कब्जा हटाने का विरोध करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। लेखपाल की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें