फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले में हाई अलर्ट, पुलिस फोर्स तैनात, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

Fri, 11 Sep 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस हाई अलर्ट पर है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा गई है। पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है। अलग-अलग जगहों पर 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। भ्रामक, भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट सामने आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पांच सितंबर को कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी। इसके बाद से पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। बृहस्पतिवार को डीआईजी अभिषेक सिंह ने तीनों जनपदों के अधिकारियों और प्रभारियों के साथ ऑनलाइन गोष्ठी की। इसमें जुमे की नमाज के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते रहें और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि नमाज के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए स्थानीय स्तर पर पहले से आवश्यक सुरक्षा प्रबंध पूरे कर लिए जाएं। असामाजिक और अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी रहेगी पैनी नजर
गोष्ठी में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को लेकर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने वाली भ्रामक, भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री की लगातार निगरानी की जाए। ऐसी कोई सामग्री सामने आने पर तत्काल संज्ञान लेकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें