फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हेपेटाइटिस ठीक हो सकता है, लेकिन लापरवाही घातक

Sun, 28 Jul 2024 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। विश्व हिपेटाइटिस दिवस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में जन जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को हेपेटाइटिस बी तथा काला पीलिया के नाम से पहचाने जाने वाले हेपेटाइटिस सी के विषय में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया गया। नोडल अधिकारी डॉ. मनोज सिंह ने मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में मरीजों तथा तीमारदारों के बीच आयोजित किया। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस बी और सी विषाणु के द्वारा होता है। ये विषाणु मुख्य रूप से लीवर को नुकसान पहुंचाते हैं। चिकित्सकों ने समझाया कि हेपेटाइटिस के रोगी नकारात्मक सोच डिप्रेशन या घबराहट के साथ न जिएं। इन रोगों का इलाज पूरी तरह सम्भव है और आसान भी है। ये भी बताया कि इससे जुड़ी सभी जांचे तथा दवाइयां राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में उपलब्ध है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी तथा नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कमलेश दीक्षित ने भी हेपेटाइटिस से संबंधित जानकारियां मरीजों एवं तीमारदारों के साथ साझा करते हुए चिकित्सक की सलाह लेने अपील की। निमिषा चौबे, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. देवेंद्र, डॉ. रणवीर, डॉ. रितु, डॉ. सुशील, डॉ. प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें