फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी ने तोड़ा 12 साल का रिकार्ड

Sun, 02 Apr 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भीषण गर्मी में जाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में अप्रैल का महीना शुरू ही हुआ है, मगर गर्मी जून वाली पड़ रही है। बीते महीने यानी मार्च की बात करें तो पिछले 12 साल में इस वर्ष का मार्च महीना सबसे गर्म रहा है, जिसमें अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


एक अप्रैल यानी शनिवार को न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। आलम यह है कि दोपहर में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है। साथ ही लू के थपेड़े भी लोग झेल रहे हैं। रात में भीषण गर्मी के चलते पंखे की हवा भी राहत नहीं दे पा रही है।    
         
होली से कुछ दिन पहले हुई बारिश और ओलावृष्टि की वजह से इस बार 13 मार्च को मनी होली पर ठंडक रही, जिसकी वजह से ज्यादातर लोग पानी के रंगों का इस्तेमाल करने से बचते नजर आए।
विज्ञापन


मगर 15 मार्च के बाद मौसम लगातार गर्म होता चला गया। पिछले पांच दिन में ही तापमान ने लंबी छलांग लगाई है। 27 मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री था, जो 28 को बढ़कर 36 तक पहुंच गया।

29 और 30 मार्च को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जो वर्ष 2005 से अब तक मार्च महीने का सर्वाधिक है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गन्ने के रस और अन्य शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।        
विज्ञापन

 वर्षवार तापमान
वर्ष        अधिकतम तापमान             
2005      31.4            
2006      33.5             
2007      35            
2008      33.5            
2009      33            
2010      36            
2011      36.5            
2012      35            
2013      35.5            
2014      32            
2015      34            
2016      36            
2017      37         
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें