फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों के मनमाने रवैये के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 02 Apr 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ धरना देते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में फीस बढ़ोतरी तथा एनसीईआरटी की किताबों के स्थान पर प्राइवेट प्रकाशकों की किताबें लगाने के विरोध में भड़का लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को अभिभावकों ने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। 
विज्ञापन


स्कूल के बाहर धरना स्थल पर बैठे सभासद बालेंद्र सिंह ने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने वार्षिक और मासिक शुल्क में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। साथ ही सभी कक्षाओं में प्राइवेट प्रकाशकों की किताबें लगा दी गई, जो नियम विरुद्ध है।

व्यापारी नेता हुलास राय सिंघल ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर अभिभावकों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से समाज के सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखते हुए फीस निर्धारित कर शिक्षा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद अभिभावकों ने विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह से मिलकर उन्हें पूरी समस्या से अवगत कराया। विधायक ने कहा कि दोनों पक्षों से बातचीत कर शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन चंदरदीप सिंह, यूसुफ खान, राजेश अनेजा, कपिल राणा, संदीप कुमार, सौरभ बंसल, राजीव धीमान, अमित त्यागी, अखिल सिंघल, शहनवाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें