फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, 45 डिग्री पर पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नौतपा चल रहा है, जिसमें गर्मी ने कई साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 10 साल में 28 मई को इतनी गर्मी नहीं पड़ी है, जब अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा हो। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री भी दस साल में अपने उच्चतम स्तर पर है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह पुरवाई चलने के कारण आठ बजे तक मौसम हल्का सुहावना सा रहा, लेकिन उसके बाद धूप तेज होती चली गई। दोपहर में पुरवा हवा की गति भी कम पड़ गई। दोपहर 12 बजे के बाद लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल रहा। सूरज एकदम से सिर पर तपना महसूस हो रहा था। ऊपर से तेज धूप और नीचे सड़कों की तपन के कारण लोगों को गर्मी झुलसाऊ महसूस हुई। न्यूनतम तापमान बीते तीन दिन से 28 डिग्री सेल्सियस पर रुका हुआ है, लेकिन अधिकतम तापमान जो सोमवार को 41.2 डिग्री सेल्सियस था वह मंगलवार को एकदम से 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसकी वजह से मंगलवार इस सीजन का अभी तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। यदि केवल 28 मई के तापमान की बात करें तो बीते दस साल में 28 मई इतनी गर्म नहीं रही है, जब न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 45 पर रहा हो।

अभी और बढ़ सकता है तापमान
मई चल रहा है और अधिकतम तापमान का 45 तक पहुंचना आगामी दिनों में तापमान के और बढ़ने की ओर संकेत कर रहा है। मौसम विभाग ने जून में तापमान 50 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया है। चूंकि नौतपा चल रहा है, ऐसे में एक सप्ताह के भीतर बादल भी छाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीते दस साल का 28 मई का तापमान


वर्षन्यूनतम-अधिकतम
202428-45

202322.6-35



202224-36

202126-37



202024-36

201924-42



201826-43

201719-36



201625-39
201523-36
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें