फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ग्रामीण मार्गों की सुधरेगी सेहत, बजट की मिली मंजूरी

Fri, 26 Dec 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खस्ताहाल ग्रामीण मार्गों की हालत सुधारने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने निविदा आमंत्रित की है। सड़क निर्माण और मरम्मत आदि के लिए करीब पौने दो करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इन सभी कार्यों को पूरा करने की निर्धारित तिथि तीन माह रखी गई है। इसके तहत गांव सहजी, पिरड, फतेहुपर, हसनपुर, भलस्वा, बोहदपुर, जैनपुर, फिरोजपुर, रसूलपुर खेड़ी, शेखपुरा कदीम, नैनखेड़ा में कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही सोना अर्जुनपुर, जगरोली, कल्लरपुर गुर्जर, डकरावर कलां आदि में सड़क निर्माण और मरम्मत आदि के कार्य कराए जाएंगे। बरसात के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों को खासा नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

साथ ही कई गांवों में सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। इन गांवों में सड़क निर्माण होने से वाहन चालकों और ग्रामीणों को खासी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें