फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पोषण राशि नहीं मिलने से बिगड़ रही छह हजार टीबी मरीजों की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
- निक्षय पोषण योजना के तहत दी जाने वाली पोषण सहायता राशि नहीं हुई जारी
विज्ञापन


- जुलाई 2025 से मरीजों के खाते में अब तक नहीं आई सेहत सुधारने की राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को इलाज के दौरान पौष्टिक आहार के लिए आर्थिक सहायता देने का दावा किया जाता है, लेकिन जिले में यह योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। बीते 16 महीने से करीब छह हजार टीबी मरीजों को पोषण सहायता राशि नहीं मिली हैं। पोषण राशि नहीं मिलने से टीबी मरीजों की सेहत बिगड़ रही है।
जिले में 6500 से 7000 के बीच टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है। 200 से अधिक मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट (एमडीआर) मरीज हैं। यह टीबी के गंभीर मरीज होते हैं। इन मरीजों का सामान्य मरीज से ज्यादा समय तक इलाज चलता है। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शासन की ओर से टीबी मरीजों को प्रत्येक माह इलाज के लिए एक हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जिससे मरीज पौष्टिक आहार लेकर जल्द स्वस्थ हो सकें।
विज्ञापन

सहायता राशि मरीजों के बैंक खाते में भेजी जाती है। करीब छह हजार टीबी मरीज ऐसे हैं, जिन्होंने आवेदन कर रखा है, लेकिन जुलाई 2025 से पोषण राशि खाते में नहीं पहुंची है। इसके चलते मरीजों को परेशानी हो रही है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह राशि इलाज के दौरान बड़ा सहारा मानी जाती है।

-
आए दिन आईजीआरएस पोर्टल पर आ रहीं शिकायतें
टीबी मरीजों को सहायता राशि नहीं मिलने से परेशानी बढ़ गई है। पोषण के लिए सहायता राशि दिलाने को मरीज आए दिन आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर रहे हैं। दो से तीन शिकायत रोजाना हो रही है। इसके बावजूद मरीजों के बैंक खाते में सहायता राशि नहीं आई है।
विज्ञापन


वर्जन
पांच करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है, लेकिन उसकी लिमिट तय नहीं की है। बजट में से कितना खर्च करना है। इसके साथ ही पोर्टल में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इसी के चलते मरीजों को पोषण राशि देने में देरी हो रही है। - डॉ. सर्वेश कुमार सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें