फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भारत-पाक के बीच बढ़ता तनाव, बाजारों पर असर, रात होते ही सन्नाटा

Sat, 10 May 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सुरक्षा की दृष्टि से महानगर में प्रवेश करने वाले मार्गों पर चेकिंग करती पुलिस। स्त्रोतः विभाग - फोटो : mathura
विज्ञापन
सहारनपुर। भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव का असर महानगर के बाजारों पर भी पड़ने लगा है। देर रात गुलजार रहने वाले महानगर के बाजार साढ़े नौ बजते-बजते बंद हो जाते हैं। बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। मुख्य चौराहों पर पुलिस मुस्तैद रहती है।
विज्ञापन

महानगर के नखासा बाजार, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, कंबोह पुल की रौनत देखते ही बनती है। खासतौर पर रात के समय बाजार खरीदारों से पूरी तरह गुलजार रहते हैं। नखासा बजारा में चूड़ियां और महिला सौंदर्य प्रसाधन आदि की दुकानें अधिक है। इस कारण यहां पर देर रात तक महिलाएं खरीदारी करती हुई नजर आती है, जबकि नेहरू मार्केट और श्रीराम चौक पर भी कपड़ों आदि की दुकानें हैं। गर्मियों में जहां बाजार में रात के 12 बजे चहल-पहल रहती है तो सर्दियों में बाजार रात के दस बजे तक लोगों से भरा रहता है, लेकिन पिछले एक-दो दिनों में हालातों में तेजी से बदलाव आया है। युद्ध की आहट के बीच बाजार जल्दी बंद हो रहे हैं।
प्रशासन ने भी लोगों को हर सरकारी गाइड लाइन के पालन की अपील की है। आपात स्थिति से बचने के लिए जिले भर में मॉक ड्रिल भी हो चुकी है। साथ ही यह भी लोगों को बताया जा चुका है कि ब्लैक आउट में किस तरह से अपने आप को सुरक्षित रखना है। इसी के चलते आमजन भी देर रात तक खरीदारी करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें