नकुड़ में धरना देते भाकियू क्रांति के किसान
- फोटो : SAHARANPUR
हाथरस के आरोपियों को फांसी की मांग को लेकर दिया धरना
नकुड़/रामपुर मनिहारान। भाकियू क्रांति के किसानों ने नकुड़ ब्लाक कार्यालय परिसर में धरना देकर हाथरस की घटना के आरोपियों को फांसी की सजा देने के साथ ी गन्ना मिले चालू होने से पहले ही बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की है। धरने को संबोधित करते हुए संगठन अध्यक्ष बिक्रम चौधरी ने प्रदेश की बिगड़ती कानून स्थिति को चिंताजनक बताया। धरने के बाद किसानों ने एसडीएम हिमांशु नागपाल को मुख्यमंत्री के नाम दिए मांग पत्र में बकाया भुगतान कराने, गन्ना मूल्य 450 रूपए प्रति क्विंटल करने, धर्म कांटों पर की जा रही घटतौली बंद कराने, नकली कीटनाशक विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। सुशील कुमार, रामपाल, जगत सिंह, महीपाल, दिलशाद, ताहिर व अजब सिंह आदि मौजूद रहे।
रामपुर मनिहारान में हाथरस कांड में पुलिस प्रशासन द्वारा विपक्षी पार्टियों के नेताओं व पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने पर लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में आफताब लाला, मुस्तकीम, अब्दुल कादिर, इंतजार, जितेन्द्र, सद्दाम, रागिब, जावेद आदि रहे।