फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष मंत्री की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के आयुष मंत्री की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी
विज्ञापन

सहारनपुर। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर या अकाउंट हैक कर ठगी का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस बार मामला प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी का है। आरोपी उनका फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके अकाउंट पर मैसेज डालकर रुपये की मांग की है। वह भी पेटीएम, गुगल पे जैसे डिजिटल माध्यम से। कुछ परिचितों ने इस बारे में मंत्री से संपर्क किया तो वे अलर्ट हुए और उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लोगों को सचेत किया। ऐसे जालसाजों के झांसे में न आएं और न ही किसी तरह का डिजिटल या ऑनलाइन भुगतान करें।
इस फर्जी आईडी का पता तब चला जब आईडी के प्रोफाइल में नेम टाइटल चेक किया गया। वास्तविक आईडी में अकाउंट नेम डॉ. धर्म सिंह सैनी है जबकि फर्जी आईडी में अकाउंट नेम डॉ. धर्म सिंह सिंह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले फर्जी आईडी और अकाउंट हैक करके कई लोगों से ठगी की जा चुकी है। इनमें दो निजी चिकित्सक, एक एलआईसी एजेंट, तीन पुलिसकर्मी और दो बैंक कर्मचारी सहित अन्य लोग शामिल रहे हैं। ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
इस बारे में एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस लगातार ऐसे ठगों और जालसाजों से सावधान रहने के लिए लोगों को सचेत कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें