फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान

विज्ञापन
सहारनपुर: गंगोह में गिरी पड़ी गेहूं की फसल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान/गंगोह (सहारनपुर)। बारिश के बीच ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के चलने से गेहूं की फसल नीचे बिछ गई है। इससे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें दिखने लगी है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह तेज वर्षा व हवाओं के बीच सुबह-सवेरे जमकर ओलावृष्टि हुई। इस ओलावृष्टि से बरसीम, सरसों की फसल व सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचा है। सुबह के समय करीब साढ़े पांच बजे तेज हवाओं के साथ आई बारिश के बीच जमकर ओलावृष्टि भी हुई। इस ओलावृष्टि से बरसीम, सरसों व सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। गंगोह क्षेत्र में भी बृहस्पतिवार की रात बारिश के साथ आई तेज हवाओं के कारण गेहूं की खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई। इसके बाद शुक्रवार को दिन में भी बारिश रुक रुक कर होती रही। तेज हवा से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसान बिजेंद्र, नौशाद, श्रवण, बृजपाल, कौसर, अरविंद, राजबीर का कहना है कि अगेती गेहूं की फसल में बालियां आ गई थी, जिससे उनका वजन बढ़ गया था। उन्होंने अपनी फसल में दो दिन पहले ही पानी दिया था। हवा के कारण फसलें गिरने से गेहूं का उत्पादन प्रभावित होगा। किसानों का कहना है कि यदि मौसम ऐसा ही रहा तो सब्जी की फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है।

रामपुर मनिहारान में हुई ओलावृष्टि- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें