फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में भी कड़ी मेहनत जरूरी : शार्दूल राणा

विज्ञापन
अभिनेता शार्दुल राणा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। बॉलीवुड की हिट फिल्म बधाई हो बधाई और दम लगाके हईशा जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले शार्दुल राणा का कहना है कि कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलती है। बॉलीवुड में भी कोई शॉर्टकट काम नहीं करता। शार्दूल जल्द ही दूरदर्शन मूवी में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सरसावा की टीचर कॉलोनी में अपनी बुआ बीणा राणा और फूफा सेवानिवृत्त फौजी अनिल राणा के घर आए शार्दूल राणा ने मीडिया से बात की। शार्दूल ने बताया कि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक है। उन्होंने स्कूल में कई नाटकों में भाग लिया। रुड़की के दून स्कूल में पढ़ाई के दौरान साल 2014 में यशराज बैनर के लोग बच्चों का ऑडिशन लेने आए थे। उस वक्त वह दसवीं में थे और उन्होंने भी ऑडिशन दिया। उनका चयन कर लिया गया। इसके बाद फिल्म दम लगा के हईशा में अभिनेत्री भूमि पेडणेकर के भाई समर की भूमिका मिली। इसमें मुख्य अभिनेता आयुष्मान खुराना थे। इसके बाद आयुष्मान के साथ ही बधाई हो बधाई में उन्होंने भाई का किरदार निभाया। शार्दूल ने बताया कि आने वाली फिल्म दूरदर्शन में एक बेटे का रोल है। इसमें उनकी दादी साल 1990 में कोमा में चली जाती है। 30 वर्ष बाद होश में आती है तो उन्हें मालूम नहीं पड़ता कि जमाना बदल चुका है। इसी कारण घर में उनके कमरे को 1990 के माहौल को दर्शाया जाता है। इसमें 90 और 2020 के दशक को एक साथ फिल्माया गया है। बिग बी अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना उनके रोल मॉडल हैं। बीकॉम कर रहे शार्दूल ने बताया कि उनका लक्ष्य मुख्य अभिनेता का रोल करने का है। उनके पिता कुशलपाल राणा पुलिस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें