फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसाद नहीं चढ़ाया, दूर से प्रभु के दर्शन कर लौटे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसाद नहीं चढ़ाया, दूर से प्रभु के दर्शन कर लौटे श्रद्धालु
विज्ञापन

सहारनपुर। अनलॉक वन में धार्मिक स्थल खुलने के बाद पहले मंगलवार को भगवान श्री हनुमान के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। रोक होने की वजह से प्रसाद नहीं चढ़ाया और दूर से ही प्रभु के दर्शन कर श्रद्धालु लौट गए। इसके साथ ही भगवान श्री हनुमान और श्री बालाजी महाराज का श्रृंगार मंदिर के अधिष्ठाताओं ने ही किया।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख तहसील शिव मंदिर में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने सुबह पांच बजे भगवान श्री हनुमान का श्रृंगार किया। छह बजे के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले गए। प्रभु जी का परिवार के सदस्यों ने व्यवस्था संभाली। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने करीब छह फिट की दूरी से भगवान श्री हनुमान के दर्शन किए। इसी तरह बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने यज्ञ किया। इसके बाद से सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए श्रद्धालुओं को श्री बालाजी महाराज के दर्शन कराए। इससे पूर्व धाम के द्वार पर श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए गए। इसी तरह मोहल्ला चौंताला स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर, नेहरू नगर स्थित श्री हनुमान मंदिर, घंटाघर स्थित श्री हनुमान मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री साईंधाम, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने प्रभु के दर्शन किए, लेकिन प्रसाद नहीं चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें