फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती ः बाबा की भक्ति में खूब लगाई डुबकी

Sat, 23 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
नारायण पुरी मंदिर में आयोजित भजन संध्या में जयघोष करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में श्री बालाजी जयंती पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को बेहट रोड स्थित धाम में श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान और श्री बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी कर धर्म लाभ उठाया।

बालाजी महाराज का स्वर्ण श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात 56 भोग अर्पित किये गए। आज हनुमान जयंती है, लगता है सारे जग में छाई मस्ती है... में श्रद्धालु जमकर झूमे। श्री बालाजी महाराज, भैरव महाराज, प्रेतराज सरकार के दरबार को गुलाब के फूलों से सजाया गया था।
विज्ञापन

अतुल जोशी महाराज ने आर्शीवचन देते हुए कहा कि ज्ञानरूपी वर्षा की। कहा कि हनुमान चालीसा में वर्णित है जय जय जय हनुमान गौसाई, कृपा करहु गुरुदेव की बाई... अर्थात जिसका कोई गुरु नहीं, उसके गुरुदेव श्री हनुमान महाराज है। भगवान हनुमान महाराज ने अपनी भक्ति, सेवा एवं पराक्रम से संसार के प्राणियों को जो शिक्षा प्रदान की है वह संसार के लिए अनुसरण करने योग्य है।

इस अवसर पर अनिल गुप्ता, सचिन गुप्ता, अनुप अहलुवालिया, रामकुमार, योगेश अग्रवाल, अरविंद जैन, प्रमोद माहेश्वरी, योगेश, सुरेंद्र कुमार, शीला विजन, राकेश कुमार, अनिल गुप्ता, सचिन, अनिल सैनी, विवेक, विष्णु मिश्रा आदि मौजूद रहे।

जयंती कार्यक्रम संपन्न 
सहारनपुर। प्राचीन सिद्धपीठ श्री भैरव मंदिर में श्री बालाजी जन्मोत्सव धूमधाम से  मनाया गया। हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के पश्चात पूजन एवं हवन यज्ञ हुआ। पंडित दिनेश कौशिक, मनोज कौशिक, मनोज ठाकुर, सुनील, गोगपाल, अजय, तिलक,  मुकेश, गौरव, तरुण, अक्षत, ईशिका, मीनाक्षी, अंजू, अभिनव, सार्थक, विजय,  मनोज मौजूद रहे।

महा आरती के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली
सहारनपुर। श्री सर्वगुण संपन्न कष्ट निवारण बालाजी धाम में बालाजी जयंती धूमधाम से मनाई गई। ब्रह्मपुरी स्थित मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम महा आरती का आयोजन हुआ। जिसमेें महंत केदार प्रसाद ने लड्डू का महाभोग लगाया। तत्पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

यात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत किया गया। श्री राम दरबार, राधाकृष्ण, शंकर पार्वती एवं हनुमान की झांकियां यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। तत्पश्चात बालाजी महाराज का जागरण आयोजित हुआ।

जिसमें गायक राकेश शर्मा एवं विशाल शैली के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। जागरण संपन्न होने के बाद संकट मोचन यज्ञ किया गया। प्रधान सुशील पाहुजा, सुलेखचंद, मतिश्वर चांदना, मनोज चांदना, सतीश्वर चांदना, देव खुराना, बबली पसीजा, रवि प्रकाश, हर्ष, सौरभ, मनोज सैनी, दीपक बंसल, श्रीकांत मित्तल, निलेश, कुलदीप, कृष्ण, सुमन, प्रहलाद, मधुर, रजत, सेवाराम आदि मौजूद रहे।

बालाजी जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया
सहारनपुर। श्री विश्वनाथ संकट मोचन मंदिर नुमाइश कैंप में बालाजी जयंती धूमधाम से मनाया गया। श्रद्घालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी कर धर्म लाभ उठाया। शुक्रवार को नुमाइश कैंप सेतिया विहार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधि विधान से किया गया।
विज्ञापन


विद्धानों ने कहा कि पूर्णिमा चैत्र मास में श्री हनुमान का जन्म हुआ। हनुमान महाराज दक्षिण  मुखी है। जो सब की मनोकामना पूरी करते हैं। संचालन पंडित सुनील कौशल ने किया। इस अवसर पर प्रवीण कौशल, लवलेश तेहरी, संजय बत्रा, मोहित शर्मा, शैंकी चावला, मनोज शर्मा, राजकुमार, मोहित शर्मा, बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें