फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से कार टकराने पर हाईवे पर हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से कार टकराने पर हाईवे पर हुआ हंगामा
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने महिला भाजपा नेता के बेटे को पीटा
शिवाजी नगर के पास हुई घटना, पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया
घायल युवक ने ईंट और हेलमेट से हमला करने का लगाया आरोप, जांच शुरू
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में रविवार को दोपहर के समय शिवाजी नगर के पास बाइक से कार टकराने के बाद हंगामा हो गया। बाइक सवार युवकों ने कहासुनी के बाद कार चालक युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद भीड़ जुट गई और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में सदर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। घायल युवक को मेडिकल के लिए भेजा। कार चालक युवक महिला भाजपा नेता का बेटा है। बाइक सवार युवकों पर ईंट और हेलमेट से सिर पर वार कर घायल करने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
दिल्ली रोड पर स्थित शिवाजी नगर निवासी और भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमा गुप्ता का बेटा रित्विक गोयल दोपहर दो बजे पैरामाउंट कॉलोनी से घर की ओर आ रहा था। शिवाजी नगर गेट के पास ही जब वह कार को मोड़ने लगा तभी कार एक बाइक से टकरा गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। घटना के बाद रित्विक की बाइक सवार युवकों से कहासुनी हो गई। बाइक सवार युवकों ने कार चालक को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दिल्ली हाईवे पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद शिवाजी नगर और हाईवे से जा रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

इसी दौरान शिवाजी नगर से रित्विक के पिता प्रदीप गुप्ता, विक्की, सुरेंद्र सहित अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने बाइक सवार तीनों युवकों को पकड़ लिया। बाद में सदर पुलिस भी पहुंच गई। तीनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर थाने पर ले गई। बाइक पर सवार युवक डेरी इलाहीपुरा के निवासी निवासी सोनू, नूर मोहम्मद और सलमान बताए हैं।
विज्ञापन

सोने की चेन और कड़ा छीनने का भी आरोप लगाया
रित्विक की मां रमा गुप्ता और पिता प्रदीप गुप्ता ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उनके बेटे को ईंट और हेलमेट से पीटा गया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान ही उनके बेटे के गले से सोने की चेन और कड़ा भी छीन लिया। दूसरी ओर, बाइक सवार युवक कार चालक की ही गलती बताते रहे हैं। इस मामले में थाना सदर प्रभारी पंकज कुमार पंत ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तीन युवक हिरासत में लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें