फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तीतरों में बारिश के साथ ओलावृष्टि, गेहूं की फसल को नुकसान

Sun, 12 Apr 2026 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
तीतरों क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि।
विज्ञापन
तीतरों। जिले में शनिवार देर रात मौसम ने करवट ली। तीतरों क्षेत्र के कई गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। भारी ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है। तीन दिन पहले ही जिले में बारिश के साथ कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई थी। अब शनिवार को फिर से बारिश के साथ तीतरों के गांव झाडवन, बरसी, टिकरौल, मनोहरा, सालियर समेत कई गांवों में ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि बालियों पर पड़े ओलों से फसल झुक गई। इस समय गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार थी, ऐसे में नुकसान और अधिक बढ़ गया है।
ओलावृष्टि के कारण खेतों में पानी भर गया, जिससे कटाई का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक बदले मौसम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है और अब उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें