बिहारीगढ़। जिम सेंटर पर छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का मामले सामने आया है। थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर ट्रेनर शहजाद निवासी गागलहेड़ी तथा उसके सहयोगी थाप्पुल निवासी मुकर्रम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ़्तार कर लिया।
पीड़िता ने बताया कि वह इटावा जिले की रहने वाली है और क्षेत्र के एक काॅलेज में पढ़ रही है। पीड़िता ने बताया कि पिछले साल उसने बिहारीगढ़ स्थित एक जिम में जाना शुरू किया। आरोप है कि ट्रेनर ने प्रोटीन में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। इस पूरे मामले में मुकर्रम ने आरोपी का साथ दिया। इसी दौरान छात्रा हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा से मिली। ललित शर्मा ने मामले से पुलिस के अधिकारियों को अवगत कराया।
बुधवार को पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उधर इस प्रकरण को लेकर ललित शर्मा ने कहा कि दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा भोली भाली लड़कियों को झांसे में फंसाकर दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं।