फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्ता बंधुुओं ने दक्षिण अफ्रीका में डाली दीवालिया होने की अर्जी

Thu, 08 Mar 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में गुप्ता बंधु के आवास पर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में  दक्षिण अफ्रीका की राजनीति में भूचाल लाने वाले गुप्ता बंधुओं और उनके रिश्तेदारों के यहां 36 घंटे से प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग की टीम की छापेमारी चल रही है। रात भर टीमें घरों और प्रतिष्ठानों को खंगालती रहीं।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण और संदिग्ध दस्तावेजों को कब्जे में लिया। उधर, गुप्ता बंधुओं ने दक्षिण अफ्रीका की अदालत में अपनी आठ कंपनियों के दीवालिया होने की अर्जी दायर की है। इससे बैक ऑफ बड़ौदा को 120 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। 

सूत्रों की मानें तो गुप्ता बंधुओं के साथ संबंध की वजह से दक्षिण अफ्रीका में बैंक ऑफ बड़ौदा का कामकाज विवादों में आ गया। बैंक पर आरोप लगे थे कि पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के परिवार और गुप्ता बंधुओं के बीच डीलिंग में मध्यस्थता की थी।
विज्ञापन


इसके अलावा देश से अरबों डालर रुपये बैंक की मदद से बाहर गया था। हालांकि बैंक ने उस वक्त आरोपों को खारिज किया था, मगर दक्षिण अफ्रीका में कामकाज बंद करने का निर्णय किया था। उधर, सूत्र बता रहे हैं कि दक्षिण अफ्रीका में तीनों भाई अजय, अतुल और राजेश गुप्ता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गए हैं और यह परिवार इस वक्त फरार है।

   गुप्ता बंधुओं और उनके रिश्तेदारों के यहां 36 घंटे से प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही। रात भर टीमें घरों और प्रतिष्ठानों को खंगालती रहीं। महत्वपूर्ण और संदिग्ध दस्तावेजों को कब्जे में लिया।

हालांकि शिवधाम से मिले दुबई से सहायता और कर्मचारी के खाते में डाली गई बड़ी रकम को लेकर अब नए सिरे से पूरी जांच की जा रही है। इसमें बड़े पैमाने पर ज्वेलरी, जमीन और अन्य खरीद के बिल भी टीमों को मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें