गंगोह (सहारनपुर)। सहकारी क्रय विक्रय समिति गंगोह के चुनाव में सपा-बसपा-कांग्रेस के गठबंधन ने भाजपा को शिकस्त देते हुए सभापति सहित अपने अधिकांश डेलीगेट जिताने में कामयाबी हासिल की है। चौधरी गजराज लुंढी सभापति पैकफेड उपाध्यक्ष अभय चौधरी एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजसिंह माजरा उक्त समिति से डेलीगेट चुने गए।
चुनाव अधिकारी एडीओ पीपी जसवीर सिंह द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार सभापति पद के लिए गजराज को आठ और लता को चार मत मिले। इसके अलावा दलहन-तिलहन डेलीगेट पद पर भी अजेंद्र ने पारस को 8-4 के अंतर से हराया। डीसीबी के लिए राजसिंह माजरा, अनिल, कुसुम एवं अशोक, डीसीडीएफ के लिए जसबीर और जसवंत चुने गए। इससे पूर्व उपाध्यक्ष पद पर कालू पुत्र नसरु लखनौती, उ.प्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ लखनऊ के लिए अभय चौधरी, पीसीएफ में मुकेश राणा, इफ्को में अमित बंदाहेड़ी और डीसीडीएफ के लिए अतरसिंह इस्लाम नगर निर्विरोध चुने गए। मतदान एवं मतगणना के दौरान सहकारी क्रय विक्रय समिति कार्यालय पर नेताओं की मौजूदगी से गहमागहमी रही। पैकफेड उपाध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. सुशील चौधरी, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजसिंह माजरा, जिला पंचायत सदस्य चौधरी नक्षत्रपाल सिंह एवं अरविंद चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री सुशील कम्हेडा, बसपा नेता पप्पू माजरा, सभापति मुकेश मुखिया, स्वराज चौधरी, मुन्नु चौधरी, अरविंद प्रधान, अशोक लुंढा मौजूद रहे। चुनाव की विशेष बात यह रही कि नवनिर्वाचित सभापति गजराज नामांकन से पूर्व तक बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। भाजपा द्वारा प्रत्याशी न बनाये जाने पर वह गठबंधन के समर्थन से चुनाव मैदान में उतरे और विजयश्री हासिल की।