फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने हमला कर दो ग्रामीणों को किया घायल

विज्ञापन
गुलदार के हमले में घायल ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। शिवालिक वन प्रभाग की तलहटी में बसे घाड़ क्षेत्र के गांव कुरडीखेड़ा के कोल्हू पर सो रहे दो ग्रामीणों पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। इस संबंध में बेहट विधायक नरेश सैनी ने वन संरक्षक को पत्र भेज कर जंगली जानवरों से ग्रामीणों की सुरक्षा की मांग उठाई है।
विज्ञापन

शनिवार की रात गांव कुरडीखेड़ा के पास एक कोल्हू पर काम करने वाले बालेंद्र पुत्र सतपाल वहीं सो रहा था। रात के वक्त अचानक गुलदार ने हमला कर उसके हाथ पर काट लिया। किसी तरह भाग कर बालेंद्र ने अपनी जान बचाई। इसके कुछ ही देर बाद गुलदार कुरडीखेड़ा में श्रीपाल के घर में घुस गया और पशुओं पर धावा बोल दिया। जाग होने पर ग्रामीणों ने शोर मचा कर गुलदार को भगाया। इसके बाद बारुगढ़ के निकट कोल्हू पर सो रहे मेहरबान पुत्र रहमत पर भी रविवार की तड़के गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। एक साथ हुई तीन घटनाओं के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने शाम ढलते ही घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। उक्त घटना की जानकारी के बाद बेहट विधायक नरेश सैनी ने वन संरक्षक को पत्र लिख कर ग्रामीणों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है। इसी के साथ उन्होंने जिलाधिकारी सहारनपुर से भी इस संबंध में वार्ता की है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए जाएंगे ताकि जंगली जानवर गांव में प्रवेश न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें