फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 की जगह 30 बेड का बनाए आइसोलेशन वार्ड: डीएम

विज्ञापन
सरसावा के राजकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण करते डीएम अखिलेश सिंह। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। कोरोना वायरस के लगातार प्रभावी होने के बीच इससे बचाव के लिए किए जा रहे इंतजामों को जांचने के लिए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने सोमवार को अंबाला रोड स्थित शेख्रुल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि यहां 10 की जगह 30 बिस्तरों का आइसोलेशन वार्ड बनाया जाए।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद डीएम अखिलेश सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी और सीएमएस डॉ. संजीव कुमार ने डीएम को कोरोना वायरस को लेकर मेडिकल कॉलेज द्वारा किए जा रहे प्रयासों के विषय में जानकारी दी। प्राचार्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस से संक्रमित रोगी को चिकित्सा देने के लिए पहले से ही 10 बेड का एक आइसोलेशन वार्ड तैयार कराया कराया है।
डीएम ने आइसोलेशन वार्ड का मुआयना करते हुए प्राचार्य को निर्देशित किया कि वे कम से कम 30 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार कराएं। यह सामान्य ओपीडी से बिल्कुल अलग हो तथा जहां पर सामान्य मरीजों की आवाजाही ना हो ताकि अन्य लोग इस वायरस के संक्रमण में आने से पूरी तरह सुरक्षित रहें। डीएम ने निर्देशित किया की यह वार्ड मानकों के अनुरूप होना चाहिए। इसमें नियमानुसार सेल्फ प्रोटेक्टिव किट के अलावा दवाएं और उपकरण वेंटीलेटर तथा चिकित्सकों की तैनाती पर ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

डीएम के साथ आए सीएमओ बीएस सोढ़ी और प्राचार्य डा.ॅ अरविंद त्रिवेदी एवं सीएमएस डॉ. संजीव कुमार ने चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर करने पर मंथन किया। प्राचार्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस को लेकर पूरी तरह से गंभीरता बरती जा रही है। इसके तहत मेडिकल कॉलेज में सैनिटेशन तथा फोगिंग के साथ-साथ ओपीडी में आने वाले रोगियों तथा उनके तीमारदारों को भी कोरोना वायरस को लेकर जागरूक किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में करीब आधा घंटा रुकने के बाद डीएम चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें