फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: दहेज रहित विवाह की दिखी अनूठी मिसाल, दूल्हे ने शगुन में मिले 21 लाख रुपये लौटाए

Mon, 16 Feb 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के गागलहेड़ी थानाक्षेत्र में दहेज रहित विवाह का एक उत्कृष्ट उदाहरण शनिवार रात एक विवाह समारोह में देखने को मिला।
विज्ञापन
गागलहेड़ी में विवाह समारोह के दौरान दूल्हा प्रफुल्ल और दुल्हन साक्षी। श्रोत -परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के गागलहेड़ी थानाक्षेत्र में दहेज रहित विवाह का एक उत्कृष्ट उदाहरण शनिवार रात एक विवाह समारोह में देखने को मिला। इसमें दूल्हे प्रफुल्ल सोम ने दुल्हन साक्षी राणा के पिता छुटमलपुर निवासी रविंद्र सिंह राणा द्वारा शगुन के तौर पर दिए गए 21 लाख रुपये की रकम ससम्मान लौटा दी।

विज्ञापन


मेरठ के गांव कुसावली से यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक यशपाल सिंह सोम का बेटा प्रफुल्ल सोम कैलाशपुर स्थित एक बैंक्वेट हाल में बरात लेकर आया था। वधू पक्ष की ओर से परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा था। जैसे ही वधू पक्ष की तरफ से 21 लाख रुपये की भेंट दूल्हे की तरफ बढ़ाई गई तो उसने इसे लेने से मना कर दिया। इसकी सहमति दूल्हे के पिता यशपाल सिंह सोम ने भी दी।

उन्होंने कहा कि दुल्हन ही दहेज है और उन्हें एक भी पैसा दहेज में नहीं चाहिए। दूल्हे प्रफुल्ल के पिता यशपाल सिंह सोम गागलहेड़ी और फतेहपुर थाने सहित जिले के कई थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में शामली जिले के कैराना थाने में तैनात हैं। वर और वधु दोनों नोएडा स्थित कंपनी में इंजीनियर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें