फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वर्दी भत्ता लेकर सिविल ड्रेस में ड्यूटी, नियमों को दिखा रहे ठेंगा

Mon, 16 Feb 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम सामान्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और 300 सफाईकर्मियों को वर्दी के लिए भत्ता तो दे रहा है, लेकिन उसके बाद भी कर्मचारी सिविल ड्रेस में काम कर रहे हैं, जो नियमों को ठेंगा दिखाने जैसा है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव की ओर से 28 सितंबर 2024 में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों वर्दी के लिए आदेश जारी किए गए थे। नगर निगम सहारनपुर तभी से इसका अनुपालन कर रहा है। तब नगर निगम ने प्रत्येक कर्मचारी के खाते में 2,985 रुपये भेजे थे। इस धनराशि में सर्दी के लिए गर्म और गर्मी के लिए ठंडी वर्दी खरीदने के लिए थे, लेकिन वर्दी का आदेश लागू नहीं हो सका। कर्मचारी लगातार सिविल ड्रेस में ही ड्यूटी कर रहे हैं। अब फिर से नगर निगम ने वर्दी के लिए 358 कर्मचारियों की सूची जारी की है, जिनके खातों में वर्दी के लिए धनराशि भेजी जा रही है। इनमें 300 सफाईकर्मी और 58 सामान्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। कुल 10,68,630 रुपये खातों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। कर्मचारियों से कहा जा रहा है कि वह वर्दी खरीदकर उसी में ड्यूटी करना शुरू करें। देखना यह है कि इस बार वर्दी का आदेश लागू हो पाता है या वर्दी के लिए जारी भत्ता जारी करने तक सीमित रहता है।
विज्ञापन


शासन द्वारा जारी वर्दी की दरें
मद का नाम-निर्धारित धनराशि
गर्मी के लिए वर्दी1,020
सर्दी के लिए वर्दी1,965
जूता-246
कंबल300
छाता-144
रेनकोट750

1-चतुर्थ श्रेणी पुरुष कर्मचारियों के लिए
-गर्मी के लिए दो पैंट टेरीकॉट में, चार शर्ट पूरी बाजू टेरीकॉट में और साफा 18 मीटर सूची कपड़े का (प्रत्येक चार वर्ष में)।
-सर्दी में एक ऊनी कोट, एक ऊनी पैंट और एक ऊनी कंबल (प्रत्येक तीन वर्ष में)।
2-चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारियों के लिए
-गर्मी के लिए दो कंपलीट साड़ी टेरीकॉट की (प्रत्येक वर्ष में)।
-सर्दी के लिए एक ऊनी कोट और एक ऊनी कंबल (प्रत्येक तीन वर्ष में)।
3-वाहन चालकों के लिए
-गर्मी के लिए दो पैंट टेरीकॉट, चार शर्ट पूरी बाजू (प्रत्येक चार वर्ष में)।
-सर्दी के लिए एक ऊनी कोट, एक ऊनी पैंट, एक ऊनी कंबल (प्रत्येक तीन वर्ष में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें