जनसभा में जाने के दौरान देहरादून रोड़ पर निगम कर्मचारियो को अभिवादन स्वीकार करते प्रधानमंत्री न
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रिमांउट डिपो मैदान पर आयोजित जनसभा स्थल के पास तीन हेलीपैड बनाए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हेलिकॉप्टर से जनसभा स्थल पर पहुंचना था, लेकिन ऐन वक्त पर उनके कार्यक्रम में बदलाव हुआ। प्रधानमंत्री सरसावा एयरबेस से काफिले के साथ जनसभा स्थल पर पहुंचे।
सरसावा एयरबेस से काफिला चलने के बाद शहर में नकुड़ तिराहे, कल्पना तिराहा, अंबाला रोड, घंटाघर, देहरादून रोड, जनकपुरी चौक, जेल चुंगी पर लोगों की भीड़ लगी रही, जिन्होंने भारत माता और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। मार्ग में लोगों ने प्रधानमंत्री को नमस्कार किया।
पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
प्रधानमंत्री के काफिले के दौरान अंबाला, घंटाघर, देहरादून रोड पर चप्पे पर पुलिस तैनात रही। लोगों में प्रधानमंत्री को देखने के लिए काफी उत्साह रहा। ऐसे में भीड़ को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।