फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपीनगर से भारत माता चौक तक बनेगी ग्रीन बेल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने पौधरोपण को अपनी कार्य संस्कृति बनाने का आह्वान करते हुए पर्यावरण प्रेमियों से आगे आने की अपील की। उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप हमें भूमि दीजिए, हम आपको पेड़ और माली देंगे।
विज्ञापन

नगरायुक्त ने शनिवार को अपने कार्यालय में बैठक की। इसमें पर्यावरण के प्रति जागरूक लोगों तथा विभिन्न सामाजिक एवं स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि निगम ने सहारनपुर महानगर को कार्बन न्यूट्रल बनाने का संकल्प लिया है। इसके तहत पूरे महानगर में लगभग पचास हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट गाइड व एनसीसी कैडेट्स को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। पर्यावरण दिवस से शुरू किया गया यह अभियान अगस्त माह तक चलेगा। उन्होंने बताया कि टीपीनगर से भारत माता चौक तथा ढमोला नदी के किनारे एक ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। इसके अतिरिक्त महानगर के सभी तालाबों के चारों ओर तथा सभी पार्कों में पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधरोपण एवं जल संरक्षण को हमें अपनी कार्य संस्कृति बनाना होगा, तभी हम पर्यावरण संतुलन बनाए रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने में भी वृक्ष हमारे बड़े मददगार हो सकते हैं, लेकिन यह सब तभी संभव है जब यह अभियान एक जन आंदोलन बनेगा। बैठक में कुलभूषण जैन, डॉ. वीरेंद्र आजम, गिरीश पचौरी, राकेश कुमार, दिनेश यादव, सतीश सिंघल, डीएच नकवी आदि उपस्थित रहे।
नालियों में गोबर बहाया तो लगेगा जुर्माना
सहारनपुर। महानगर में चलने वाली सभी पशु डेरियों के मालिकों को व्यवस्थित तरीके से गोबर का निस्तारण करना होगा। यदि किसी डेयरी स्वामी द्वारा नालियों में गोबर बहाया गया तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि इसके लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। ऐसे में डेयरी संचालकों को चाहिए कि वह गोबर का निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें