सहारनपुर में सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल में दो दिवसीय अंतरविद्यालय एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आरंभ डीएसओ सरिता, आईआईटी रुड़की के स्पोर्ट्स ऑफिसर मुकेश कुमार, संदीप गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार और प्रबंधक अशोक चावला ने संयुक्त रूप से दीप
प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के छात्रों ने घोष के साथ मार्चपास्ट किया। डीएसओ सरिता ने गुब्बरे उड़ाकर प्रतियोगिता आरंभ की। प्रतियोगिता में डीपीएस, पाइनवुड, रेनबो, केएलजी, लार्ड महावीरा एकेडमी, स्प्रिंग बैल्स, गीता ज्ञान, प्रज्ञान स्थली, रेडियड एकेडमी, सरस्वती विहार, सोफिया गर्ल्स
और आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल की टीमों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 गर्ल्स एवं ब्वायज की टीमों ने 100, 200, 400 और 800 मीटर रेस, लंबी कूद, शार्ट पुट में प्रतिभा दिखाई। पहले दिन क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल संपन्न हुए।
शुक्रवार को फाइनल के लिए प्रतियोगिता होगी। इस अवसर पर जूनियर विंग की इंचार्ज कंचन सेठी, रविकांत धीमान, राम शरण, दीपचंद, पोपिन कुमार, संदीप पंवार, संदीप राणा, वीके सिलवानो, अरविंद कुमार, विवेक कुमार, धीरेंद्र, समीर आदि मौजूद रहे।