जैन कॉलेज में स्पोटर्स मेले में भाग लेते बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाडी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित खेल मेला 2020 के तहत सोमवार को योगा और बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताएं कराई गई। दोनों ही प्रतियोगिताओं में पहलवानों और योग साधकों ने शानदार प्रदर्शन किया। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के 60 किलोग्राम भार में अनिल कुमार पहले, सलमान मलिक दूसरे और समीर अंसारी तीसरे स्थान पर रहे। 60 से 65 किलोग्राम भार में प्रज्ज्वल दीवान ने पहला, फैसल ने दूसरा और अजय वर्मा ने तीसरा स्थान पाया। 65 से 70 किलोग्राम भार में इंतकाल, विजय कुमार और समीर क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 70 से 75 किलोग्राम भार में अभिषेक दीक्षित ने पहला, ओजस्वी ने दूसरा और कुलदीप ने तीसरा स्थान पाया। 75 किलोग्राम से अधिक भार में गुल्लू पहले, अक्षय कुमार दूसरे और नवाज खान तीसरे स्थान पर रहे। योग प्रतियोगिता में योगाचार्य निशा धीमान तथा अंजली शर्मा के नेतृत्व में साधकों ने हैरतंगेज करतब दिखाए। इस मौके पर रामचंद्र कपूर, उप प्राचार्य डॉक्टर विनोद कुमार, डॉक्टर एके गुप्ता, डॉक्टर हरवीर सिंह, डॉक्टर लोकेश कुमार, डॉक्टर महेश कुमार, डॉक्टर राजकुमार, डॉक्टर ममता सिंघल, डॉक्टर वंदना रूहेला, डॉक्टर इंदु शर्मा, डॉक्टर परविंदर कुमार, डॉक्टर संदीप गुप्ता, मनीष कुमार, वर्तिका त्यागी, अंजली, सान्या आदि मौजूद रहीं।-
जैन डिग्री कॉलेज में योग प्रतियोगिता में भाग लेते योग छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR