फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग रंग के होंगे सर्जरी करने वाले डॉक्टरों के गाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के सर्जन डॉक्टरों का गाउन अब अलग-अलग रंग का होगा। जनरल सर्जन के लिए हरे रंग तथा ऑर्थो सर्जन के लिए नीले रंग का गाउन रखने की तैयारी चल रही है, जिससे डॉक्टरों की अलग-अलग पहचान आसानी से की जा सके। संभवत: इस सप्ताह यह तय हो जाएगा कि कौन सर्जन किस रंग का गाउन पहनेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अलग-अलग तरह के एक दर्जन से अधिक सर्जन हैं। इनमें जनरल सर्जन, आई सर्जन, ऑर्थो सर्जन और ईएनटी सर्जन आदि शामिल हैं। अभी तक सभी सर्जन ऑपरेशन के दौरान हरे रंग का गाउन पहनते थे। मगर जिला अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर का नवीनीकरण किया गया है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन सर्जन डॉक्टरों के गाउन का रंग अलग-अलग करने पर विचार कर रहा है। आई सर्जन, जनरल सर्जन और ईएनटी सर्जन का गाउन हरे रंग का ही रखने की बात कही जा रही है, जबकि ऑर्थो सर्जन का गाउन नीले रंग का बताया जा रहा है। इसके लिए तर्क यह दिया जा रहा है कि डॉक्टरों की पहचान के लिए ऐसा किया जाएगा। उधर, जिला अस्पताल के मैनेजर विक्रांत तिवारी ने बताया कि अभी प्रमुख अधीक्षक डॉ. आभा वर्मा से चर्चा की गई है, जिसके बाद विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें