फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक हित में सरकार ने लिए अहम फैसले : श्रीचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एमएलसी (शिक्षक) श्रीचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नियमों में बदलाव कर चुनाव के दौरान कोरोना की वजह जान गंवाने वाले शिक्षकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने का रास्ता साफ किया।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि पहले चुनाव आयोग के नियमानुसार चुनावी ड्यूटी के दौरान मृत कर्मियों को मुआवजा राशि दी जाती थी, लेकिन इस बार प्रदेश की योगी सरकार ने नियमों में बदलाव कर चुनावी ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले शिक्षकों को 30 लाख रुपये मुआवजा देने का रास्ता साफ किया। प्रदेश में एक लाख 25 हजार प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की पारदर्शी चयन प्रक्रिया के द्वारा नियुक्ति की गई। माध्यमिक विद्यालयों में दस हजार शिक्षकों की नियुक्ति की गई। इसके साथ ही एक महत्वपूर्ण निर्णय प्रदेश सरकार ने लिया, जिसके अंतर्गत मृतक आश्रित नौकरी के प्रावधान में बदलाव किया गया। पहले मृतक आश्रित को केवल चतुर्थ श्रेणी की नौकरी दी जाती थी, लेकिन अब यदि मृतक आश्रित स्नातक पास है तो उसको तृतीय श्रेणी की नौकरी दी जाएगी। इस दौरान पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, महामंत्री विपिन कुमार, सत्यार्थ प्रकाश, मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता का संचालन भाजपा मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें