फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बरेली में समुदाय विशेष को निशाना बना रही सरकार, चंद्रशेखर ने की सीबीआई जांच की मांग

Fri, 03 Oct 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर(सहारनपुर)। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर के बरेली कूच की खबर पर पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। तीन सीओ की अगुवाई में कई थानों की पुलिस उनके आवास की घेराबंदी किए रही। घर तक जाने वाले रास्तों पर भी बैरिकेड्स लगाए गए थे। तीन बजे सांसद द्वारा बरेली दौरा स्थगित करने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। इस दौरान सांसद ने कहा कि बरेली में सरकार एक समुदाय विशेष को निशाना बना रही है। उन्होंने बरेली हिंसा की सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन


सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपने एक्स अकाउंट पर बरेली दौरे को लेकर पोस्ट की थी। इसके बाद बुधवार रात से ही उनके हरिजन काॅलोनी स्थित आवास को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया था। सीओ सिटी प्रथम मुनीष चंद, सीओ सदर प्रिया यादव और सीओ एलआईयू संजय कुमार छुटमलपुर पहुंचे और सांसद से बरेली दौरा रद्द करने का अनुरोध किया। सांसद ने इसके लिए स्पष्ट मना कर दिया। उन्होंने कहा कि भले ही वह एक गाड़ी लेकर जाए, लेकिन बरेली जरूर जाएंगे। घंटों की वार्ता बाद अधिकारियों ने सांसद की बात फोन से बरेली डीएम और एसएसपी से कराई। उसके बाद दोपहर बाद तीन बजे उन्होंने बरेली दौरा स्थगित करने की बात कही। इसके बाद ज्यादातर पुलिस हटा ली गई।
इस दौरान सांसद ने कहा कि उन्होंने बरेली दौरा स्थगित किया है रद्द नहीं। वह हर सूरत में बरेली में अपने पीड़ित भाइयों से मिलने जाएंगे। उन्होंने कहा सरकार एक समुदाय विशेष के लोगों को निशाना बना रही है। इससे उनके मन में भय का माहौल है। उन्होंने सवाल किया कि जिन लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया है यदि वे जांच में निर्दोष पाए गए तो फिर क्या सरकार उनकी भरपाई कर सकेगी। इससे पहले सांसद को हाउस अरेस्ट करने की खबर पर सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक उसके आवास पर जुट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें