फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को राहत पैकेज दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जयवीर राणा ने कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन से प्रभावित व्यापारियों के लिए राहत पैकेज की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाजार बंद रहने से व्यापारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।
विज्ञापन

जनता रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के चलते व्यापारियों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। व्यापारियों के ऊपर बैंकों का ब्याज, ईएमआई और बिजली का बिल जमा करने का दबाव है। ऐसे में व्यापारियों की चरमराई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार को एक आर्थिक राहत पैकेज देना चाहिए। इस दौरान डॉ. आदित्य राठी, संदीप सैनी, अमित मदान, अमित ढींगरा, जोली प्रजापति, दिव्यलोक त्यागी आदि मौजूद रहे।
बहुराष्ट्रीय ऑनलाइन कंपनियों पर प्रतिबंध लगे
सहारनपुर। सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश गुलाटी ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। इसके चलते देश का छोटा और मध्यम व्यापारी बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने ऑनलाइन व्यापार कर रही बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन

घंटाघर स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सहारनपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा तो प्राप्त हो गया है, लेकिन महानगर की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि नखासा बाजार, रायवाला, चौकी सराय, किशनपुरा आदि में दोनों तरफ नाले नालियां गंदगी से अटे पडे़ हैं। उन्होंने नगर निगम से नालों की सफाई कराने की मांग की। इस दौरान मन्नी सूरी, विरेंद्र बहल, नवीन अग्रवाल, प्रिंस शर्मा, ज्ञानचंद सचदेवा, शिवा पालीवाल, मोहम्मद उस्मान, अजय सोनी, आदर्श भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें