पेट्रोलियम पदार्थों एवं रसोई गैस के दाम कम करे सरकार
सहारनपुर। पेट्रोलियम पदार्थों एवं रसोई गैस के दाम कम करने की मांग को लेकर सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए, जिससे लगातार बढ़ रही मंहगाई पर अंकुश लगाया जा सके।
बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सस्ता होने के बावजूद सरकार आए दिए पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी कर रही है। इसके चलते आम आदमी से लेकर व्यापारी वर्ग तक बेहद परेशान है। रसोई गैस की कीमतों में हो रही वृद्घि पर रोष जताते हुए उन्होंने कहा कि इससे गृहणियों का बजट बिगड़ रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरपाल वर्मा, महानगर अध्यक्ष राजेश गुलाटी, नवीन अग्रवाल, ज्ञानचंद सचदेवा, विरेंद्र बहल, अजय कुमार सैनी, प्रताप सिंह, आदर्श कुमार, भरत कोहली, राजीव आदिवाल, इन्द्र कपूर, संदीप चौरसिया, अजीम, मौहम्मद उस्मान आदि मौजूद रहे।