फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर के रामपुरी, ढोलागढ़ गांव में शौचालय नहीं

Tue, 11 Jul 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय पर आई महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में खुले में शौच नहीं करने की मुहिम के तहत जहां एक तरफ सरकार गांवों में शौचालयों का निर्माण करा रही है वहीं रामपुर मनिहारान ब्लाक क्षेत्र के दो गांव ऐसे है, जिनमें एक भी परिवार में शौचालय नहीं है।
विज्ञापन


गांव की बहू-बेटियां खुले में शौच करने को मजबूर है। ग्रामीण महिलाओं ने शौचालय बनवाने की मांग को लेकर एसडीएम को मांग पत्र सौंपा। गांव रामपुरी व ढोलागढ़ के ग्रामीण आज भी खुले में शौच करने को मजबूर हैं।

इन गांवों में लोगों को खुले में  शौच नहीं करने की सरकार की योजना का कोई लाभ नहीं मिल पाया है। गांव की महिलाएं सलेलता, सोनिया, कविता, बाला, सोनियां, रानी, संतोष देवी, प्रियंका, सुषमा, बालेश, रेखा, सोमती, बबली आदि सोमवार को तहसील पहुंची।
विज्ञापन


जहां उन्होंने एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता का मांग पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया कि रामपुरी व ढोलागढ गांव में किसी भी परिवार में शौचालय नहीं है। गांव में सभी दलित गरीब लोग निवास करते हैं।

गांव में शौचालय नहीं होने के कारण बहू-बेटियों का खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। एसडीएम ने ग्रामीण महिलाओं को आश्वासन दिया कि वे गांवों का सर्वे कराने के लिए तहसील अधिक ारियों को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें