फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई पर अंकुश लगाने में सरकार विफल : इंद्रसैन

विज्ञापन
तीतरो में किसानों की बैठक को सम्बोधित करते सपा नेता चौ इन्द्रसेन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
तीतरो। सपा की गंगोह विधान सभा इकाई के प्रभारी चौधरी इंद्र सैन ने कहा कि सरकार बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि होने से आम व्यक्ति परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन

झाड़वन में स्थित फार्म हाउस पर आयोजित किसानों की बैठक में चौधरी इंद्र सैन ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्रों में जो वायदे किए हैं, उन पर खरा नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सस्ता पेट्रोल देने का वादा किया, परंतु पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। घरेलू गैस के दाम बढ़ाने से गृहणियों को दिए उज्ज्वला योजना के गैस सिलिंडर भी खाली रह जाएंगे। सरकार के किसानों की आय दोगुना करने के वादे भी ढेर हो गए हैं, भाजपा अपने निजी हितों को साधने में लगी है, जबकि किसान कर्ज के बोझ में दबे जा रहे हैं। इसमें डॉ. सुभाष, तनवीर प्रधान, अंशु खटाना, हकीम नईम, इखलास, सुभाष चंद, प्रदीप कुमार, अमित सलारपुरा, बलकार सिंह, सुखदेव सिंह, जयपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संदीप गदरहेड़ी, भूपेंद्र सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें