फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के प्रति तानाशाही रवैया अपना रही सरकार : इमरान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के प्रति तानाशाही रवैया अपना रही सरकार : इमरान
विज्ञापन

बेहट। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य इमरान मसूद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के प्रति तानाशाही रवैया दिखा रही है लेकिन जनता के सामने कोई तानाशाह नहीं टिक सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 8 फरवरी को सहारनपुर के गांधी मैदान में प्रस्तावित किसान चौपाल में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मसूद बुधवार को कस्बे में कांग्रेसी नेता संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी के फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही कृषि कानून का विरोध व किसानों का समर्थन कर रही है। राहुल गांधी के आह्वान पर कार्यकर्ता का कर्त्तव्य बनता है, कि वह किसान आंदोलन को गति देने का काम करें। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को गांधी मैदान में प्रस्तावित किसान चौपाल में राहुल गांधी या प्रियंका गांधी शिरकत करेंगे। क्षेत्रीय विधायक नरेश सैनी ने कहा कि कांग्रेस किसानों के मान सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। इस दौरान राजस्थान से कांग्रेसी नेता जुबेर अहमद, रोहित चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष शशि वालिया, नगराध्यक्ष अबरार मिर्जा, चौधरी हाशिम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें