फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बेसहारा गोवंश को गोगा म्हाडी परिसर में किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। बुधवार को बड़गांव क्षेत्र में छुट्टा घूम रहे बेसहारा गोवंश को ग्रामीणों ने पकड़ कर गोगा म्हाडी स्थल परिसर में बंद कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने 71 गोवंश को टैग लगवा कर नकुड़ क्षेत्र की गोशाला में भिजवाया।
विज्ञापन

बुधवार को सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश से तंग आ कर ग्रामीणों ने इन्हें जहारवीर गोगा म्हाडी परिसर में बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। साथ मोबाइल पर पशु चिकित्सा और ग्राम पंचायत अधिकारी को सूचना भी दे दी। इस संबंध में सूचना मिलते ही दुपहर 12 बजे पशु चिकित्साधिकारी नानौता डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार, ब्लाक प्रमुख के पति रिषीपाल राणा, एडीओ (पंचायत) राशिद अहमद पशु पालन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। उच्चाधिकारियों से वार्ता होने के बाद गोगा म्हाडी स्थल परिसर में बंद बेसहारा पशुओं को विभाग ने टैग लगाकर ट्रकों में लादकर नकुड़ क्षेत्र में स्थित गो आश्रय स्थल में भेजा।
पशु चिकित्साधिकारी नानौता डॉ. प्रियंका शर्मा ने बताया कि गोवंश को नकुड़ क्षेत्र के गो आश्रय स्थल पर भिजवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब यदि किसी ने पशुओं को बेसहारा छोड़ा तो उसका पता लगाकर 11 हजार रुपये जुर्माना व पशु क्रूरता अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान सुखपाल शर्मा, रिषीपाल राणा, सुनील कुमार, राजकुमार, सोनू, रामभूल, महीपाल सिंह, शिवधन शर्मा, शिवकुमार, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें