फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों तक ही पहुंचाया जाएगा जरूरत का सामान: जिलाधिकारी

विज्ञापन
सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते वाहन लेकर घूम रही भीड़ को चेतावनी देती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
जरूरत का सामान घर तक पहुंचाया जाएगा: डीएम
विज्ञापन

सहारनपुर। लॉकडाउन के बावजूद जरूरत के सामान के लिए लगातार उमड़ रही भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने अब घर-घर तक ही जरूरी सामान पहुंचाने की व्यवस्था की तैयारी की है। इसके लिए नगर निगम के अफसरों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों के साथ बैठक की गई है। इस प्लान के तहत शुरूआती तौर पर 10 वार्ड चिह्नित कर वहां डोर टू डोर जरूरी सामान की सप्लाई के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर मीडिया को डीएम अखिलेश सिंह ने इस व्यवस्था की तैयारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को नगर निगम के महापौर संजीव वालिया सहित नगर के पार्षदों के साथ इस बारे में सुझाव लिए गए। मंडी और बाजारों में लोगों की भीड़ कम करने के लिए और घरों के आसपास ही जरूरत का सामान पहुंचाने के लिए इस प्लान पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि शुरू में 10 वार्डों का चयन कर उनमें कुछ दुकानों को चिह्नित किया जाएगा। डीएम के मुताबिक इन दुकानों पर थोक के दाम पर जरूरत के सामान उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। इन पर मुख्य रूप से नमक, आलू, प्याज, दाल, चावल, आटा आदि सामान शामिल रहेगा। इन दुकानदाराें की मदद से ही लोगों तक सामान पहुंचाया जाएगा। बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार, एडीएम प्रशासन एसबी सिंह, निगम के मेयर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, वार्डों के पार्षदों सहित व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते प्रताप मार्केट में खरीदारी कर रही भीड़ को चेतावनी देती पुलिस। - फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें