फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा संक्रमण, फिर भी घूम रहे बिना मास्क

विज्ञापन
सहारनपुर के रेलवे स्टेशन परिसर में बिना मास्क के बैठे यात्री - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महाराष्ट्र और पंजाब के साथ ही अन्य राज्यों में भी कोरोना संक्रमितों के मिलने की संख्या लगातार बढ़ रही है। इन राज्यों से सहारनपुर होकर ट्रेनों का संचालन भी होता है तो जनपद के तीन राज्यों से जुड़ा होने के चलते यहां ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बाजार में और भीड़ वाले स्थानों पर भी बगैर मास्क के घूम रहे हैं, जबकि संक्रमण बढ़ने के लिहाज से अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। ताकि फिर से लोग संक्रमण की चपेट में आने से बच सकें। अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को शहर के कुछ प्रमुख स्थानों पर जायजा लिया तो तमाम जगहों पर ऐसी लापरवाही सामने आईं। पेश है रिपोर्ट...
विज्ञापन

- पूर्वाह्न 11 बजे -- रेलवे स्टेशन
रेलवे स्टेशन परिसर में दो रेहड़ी पर 10 लोग बैठे थे। इनमें दो लोगों ने मास्क लगाया था, जबकि बाकी सब बगैर मास्क के थे। दो गज की दूरी भी नहीं बनाई हुई थी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पहुंचने वाले मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ट्रेनों से उतरकर आने वाले यात्रियों की कोविड-19 जांच करने में लगी थी, जबकि अंदर प्लेटफार्म पर भी काफी लोग बगैर मास्क घूमते नजर आए।
- दोपहर 12:30 बजे -- अंबाला रोड
शहर में अंबाला रोड पर बस स्टैंड के सामने से सड़क पर एक बरात जा रही थी। दूल्हा घोड़ी पर था तो, बराती ढोल की थाप पर नाचते चल रहे थे। कुछ लोगों ने मास्क लगाया हुआ था, लेकिन अधिकांश बगैर मास्क के चल रहे थे।
विज्ञापन

- दोपहर एक बजे -- गंगोह बस स्टैंड
हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला, जगाधरी के अलावा मेरठ और अन्य स्थानों पर जाने के लिए यात्री बसों के पास खड़े थे तो कुछ आ रहे थे। कोई मास्क लगाए था तो ज्यादातर बगैर मास्क ही आ रहे थे। बसों में सवार होने के दौरान भी इनकी किसी तरह की जांच व्यवस्था नहीं थी। बसों के चालक और परिचालक भी बगैर मास्क ही खड़े नजर आए।
- दोपहर 1:30 बजे -- प्रताप मार्केट
शहर का प्रताप मार्केट व्यस्त बाजारों में से एक है। यहां पर काफी संख्या में ग्राहकों की आवाजाही रोजाना रहती है। इस बाजार में ज्यादातर लोग मास्क नहीं लगाए थे। आसपास के दुकानदार भी मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे थे।
- दोपहर 2:00 बजे -- कोर्ट रोड
वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन जरूरी है तो, कोविड की गाइडलाइन का भी पालन होना चाहिए। कोर्ट रोड पर दुपहिया वाहनों से गुजरते लोगों के सिर पर ना तो हेलमेट था और बगैर हेलमेट वाले लोग मास्क भी नहीं लगाए थे।
पुलिस कर रही लोगों को जागरूक
सहारनपुर। कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ पुलिस ने लोगों को जागरूक करना भी शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कुतुबशेर थाना पुलिस की तरफ से ढोली खाल सहित अन्य कई क्षेत्रों में लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की गई।

हारनपुर के प्रताप मार्केट में बिना सोशल डिस्टेंश बिना मास्क के खरीदारी करते लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के अंबाला रोड़ बस अड़डे बिना मास्क के यात्रा करते यात्री- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के अंबाला रोड़ पर बिना सोशल डिस्टेंश बिना मास्क के बारात में नाचते बाराती- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में कोर्ट रोड़ बिना मास्क के घूमते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें