हाथों में लाठी-डंडे लिए बाइक सवार युवक
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रविवार की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें छह से सात युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर एक लड़की को घेरकर धमकाते हुए दिख रहे हैं। पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
वीडियो कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मोहल्ला चंद्रनगर में भाजपा विधायक देवेंद्र निम के घर के पास का बताया जा रहा है, जिसमें छह से सात युवक अलग-अलग बाइक पर आए और इनमें कुछ लड़कों ने मुंह पर कपड़ा भी लपेट रखा था। वीडियो में दिख रहा है कि सभी युवक एक लड़की को घेरकर धमका रहे हैं। इसी बीच मौके पर लोगों के एकत्र होने पर युवक बाइक से फरार हो गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ। पता लगते ही कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन तब, वहां कोई नहीं मिला। सीओ नीरज कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर युवकों की शिनाख्त का भी प्रयास किया जा रहा है।
हाथों में लाठी-डंडे लिए बाइक सवार युवक- फोटो : SAHARANPUR